पहले गार्ड को बंधक बनाकर पीटा, फिर फरार हो गये 11 बाल बंदी

देश बिहार मुख्य समाचार
Spread the love

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर आ रही है। यहां गार्ड को बंधक बनाकर 11 बाल बंदी फरार हो गये हैं। इससे पहले सभी ने गार्ड की पिटाई की। घटना की जानकारी मिलते अधिकारी वहां पहुंचे। मामले की छानबीन में जुट गये।

जानकारी के मुताबिक घटना पूर्णिया पर्यवेक्षण गृह में 11 मई की सुबह 4.10 बजे घटी। यहां पूर्णिया और कटिहार जिले के 73 बाल बंदी रह रहे हैं। बाल बंदियों ने पहले गार्ड को बंधक बनाया। उसकी पिटाई की। इसके बाद ध्रुव उद्यान के रास्ते फरार हो गए। पर्यवेक्षण गृह के 12 बंदी भागे थे। इसमें एक बंदी दीवार पार करने में असफल रहा। उसे बाद में पकड़ लिया गया।

गार्ड राजेश कुमार ने कहा कि सुबह में 7 बंदियों ने पहले गार्ड को बंधक बनाया। उसकी पिटाई की। इसके बाद उन्हें चादर ओढ़ाकर ध्रुव उद्यान के रास्ते सभी फरार हो गए। सूचना मिलते ही बाल संरक्षण अधिकारी नीरज निराला मौके पर पहुंचे। जांच में जुट गये है।

निराला ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ तस्वीरें आई है। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कुल 11 बच्चे फरार हुए हैं, जो पूर्णिया और कटिहार जिले के निवासी हैं। उन्हें वापस लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। थाना में भी सनहा दर्ज करा दिया गया है।

वही रिमांड होम से बाल बंदियों के भागने की खबर मिलते ही बंदियों के परिजन पहुंचने लगे। एक महिला ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा भी गायब हो गया है। वह देखने के लिए आई हैं कि सही मैं उनका बेटा है कि नहीं। उनका बेटा यहां नहीं है, वे लोग  काफी परेशान हैं।