सशक्तिकरण का काम करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। यूथ ऑफ रांची के तत्वावधान में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रांची, खूंटी और लोहरदगा जिले में सशक्तिकरण का काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लद्दाख में अपने शौर्य का परिचय देते हुए शहीद हुए अभिषेक साहू की माता श्रीमती कांति देवी थीं।

लोहरदगा जय श्रीराम महिला समिति की पूर्व उपाध्यक्ष और जिला संचालन समिति सदस्य इंदिरा प्रधान, पूर्व संगठन मंत्री और जिला संचालन समिति सदस्य गौरी देवी, पूर्व संगठन मंत्री मानती देवी एवं सुनैना देवी जिला परिषद ने का प्रतिनिधित्व किया।

कार्यक्रम का आरंभ रांची के भैरव सिंह ने सभी महिलाओं के पैर धोकर किया। इसके बाद सभी को सम्मानित किया गया। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला सिंह ने की। मंच संचालन श्रीमती रोशनी खलखो ने किया।