दुखदः यूक्रेन पर रूस के हमले में पहले भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

दुनिया
Spread the love

यूक्रेन। दुखद खबर यूक्रेन से आ रही है। यूक्रेन पर रूस के हमले ने एक भारतीय नागरिक की जान ले ली है। यूक्रेन युद्ध में पहले भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि हुई है।

बताया जा रहा है कि हमले में छात्र नवीन कुमार की मौत हुई है, जो कर्नाटक के रहने वाले थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खरकीव में आज सुबह हुये भीषण हमले में एक भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हम गहरे दुख के साथ इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खरकीव में हुई बमबारी में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गयी। मंत्रालय भारतीय छात्र के परिवार के संपर्क में है। हम परिवार से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।