jharkhand

Update : झारखंड सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाई मौजूदा पाबंदी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मौजूदा पाबंदी 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी है। पहले पाबंदिया 15 जनवरी तक लगाई गई थी। बाद में समीक्षा करने की बात कही थी।

स्‍वास्‍थ्‍य सह आपदा मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने ट्व‍िट कर बताया कि राज्य में 31 जनवरी तक लॉकडाउन की वर्तमान व्यवस्था लागू रहेगी। जो भी पाबंदी या छूट वर्तमान परिपेक्ष्य में लागू है, उसे राज्य सरकार ने 31 जनवरी तक यथावत रखने का फैसला किया है। सरकार हालात पर लगातार समीक्षा कर रही हैं। आप सभी से अनुरोध हैं कि गाइडलाइंस का पालन करें, सुरक्षित रहें।

ये है निर्देश

सभी पार्क, स्विमिंग पूल, जिम, चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल, खेल स्टेडियम पूर्णत: बंद रहेंगे।

स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। इन संस्थानों में 50% क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे। ऑफलाइन परीक्षाएं बंद रहेगी।

सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट, बार एवं शॉपिंग मॉल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।

रेस्टोरेंट, बार एवं दवा दुकानें अपने नॉर्मल समय पर बंद होंगे। अन्‍य सभी दुकानें शाम 8 बजे तक ही खुली रहेंगी।

आउटडोर आयोजन में अधिकतम एक सौ लोग शामिल हो सकेंगे।

इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50% या 100 दोनों में से जो कम हो, क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे।

सरकारी एवं निजी संस्थानों के कार्यालय 50% क्षमता के साथ खुले रहेंगे। बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर प्रतिबंध रहेगा।