पलामू में कोढा गैंग के पांच अपराधी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े हत्थे

झारखंड देश
Spread the love

पलामू। पलामू पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र से कुख्यात कोढा गैंग के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक महिला भी शामिल है। गैंग के सदस्य पलामू के कई इलाकों में लूटपाट और छिनतई की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अपराधियों से पलामू पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि अपराधियों से कई अहम सुराग मिले हैं।