स्मार्ट प्वाइंट में मेहंदी प्रतियोगिता, बरखा कुमारी रही विजेता

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जिले के पिठोरिया स्थित स्मार्ट प्वाइंट में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन 6 जुलाई को किया गया। इसमें 45 प्रतिभागी शामिल हुए।

प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बरखा कुमारी, दूसरे स्थान पर वैष्णवी केसरी, तीसरे स्थान पर प्रिया यादव और चौथे स्थान पर प्रीति गोप रही।

विजेताओं को मैनेजर अंकित सिंह ने प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बच्चों के साथ-साथ बड़े काफी उत्साहित नजर आये।

प्रतियोगिता के आयोजन में प्रेम साहू, लक्ष्मी कुमारी, दीपक गोप, शोएब अंसारी, रोशन मुंडा का योगदान रहा।

मौके पर पिठोरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्रवण गोप, राम प्रसाद गोप, शिव प्रसाद गोप सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।