जमशेदपुरः देसी कट्टा के साथ मना रहे थे नये साल का जश्न, दो किन्नर समेत पांच गिरफ्तार

झारखंड देश
Spread the love

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नंबर- 4 के एक क्वार्टर में देसी कट्टा के साथ नये साल का जश्न मना रहे दो किन्नरों के साथ पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें सुनील तंतुबाई, जीवन कुमार उर्फ चीकू, हरप्रीत सिंह उर्फ गोलू, रोशनी किन्नर और सृष्टि किन्नर शामिल हैं।

पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों को जेल भेज दिया है। हालांकि किन्नरों के साथ इन लोगों के संबंधों की छानबीन जारी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने सुनील तंतुबाई के पास से देसी कट्टा बरामद किया। हालांकि उसके पास गोली नहीं थी। उसने पुलिस को बताया कि वह लोगों को डराने के लिए हथियार रखा था।

बताया जाता है कि सुनील हाल ही में जेल से छूट कर बाहर आया है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पार्टी के बाद इन लोगों की योजना क्या थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।