रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके प्रखंड की इचापिड़ी पंचायत भवन में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शिलवंत भट्ट की अध्यक्षता में उपमुखिया का चुनाव हुआ। इसमें पिरुटोला वार्ड संख्या 5 के वार्ड सदस्य गुफरान अंसारी उपमुखिया चुने गए। गुफरान को 5 मत मिले। वहीं प्रतिद्वंदी पंचम उरांव को 4 मत मिले। परिणाम की घोषणा के बाद बीडीओ ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया।
चुट्टू पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ दिवाकर सी द्विवेदी की अध्यक्षता में उपमुखिया का चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें वार्ड संख्या 3 से लक्ष्मण उरांव को 4 मत और वार्ड संख्या 7 से शाहिद अंसारी को भी 4 मत प्राप्त हुआ। दोनों का मत टाई कर गया। ऐसी स्थिति में नवनिर्वाचित मुखिया लक्ष्मी देवी ने अपने मत का प्रयोग किया और शाहिद अंसारी को उपमुखिया घोषित किया गया।
पिठोरिया पंचायत में रामलगन महली 8 मत प्राप्त कर उपमुखिया पद के लिए निर्वाचित हुए। मौके पर सीआई बीएन टुड्डू, गोवर्धन बैठा, हलधर महतो, सुमन प्रताप गांगुली सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। इसके सभी वार्ड सदस्यों को उनके कार्य एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई।