पूरे उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, इन 6 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। अगले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर भी पड़ेगी।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में और वृद्धि का अनुमान जताया है। चार से सात जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 2.4 डिग्री नीचे तक चला गया। गुलमर्ग में पारा शून्य के नीचे छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।