ईशनिंदा : पाकिस्तान में श्रीलंकाई नागरिक को भीड़ ने जलाया

दुनिया
Spread the love

पाकिस्तान। घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट की है। यहां गुस्साई भीड़ ने कथित ईशनिंदा के आरोप में श्रीलंकाई नागरिक को पीट-पीट कर मार डाला और बाद में उसके शव में आग लगा दी। मृतक की पहचान प्रिया नाथ कुमारा के रूप में हुई है।

वह सियालकोट के एक निजी फैक्ट्री में एक्सपोर्ट मैनेजर था। बाद में बुरी तरह जले हुए शव को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। शरीर लगभग राख हो चुका था। फैक्ट्री में सुबह से ही अफवाहें चल रही थीं कि प्रिया नाथ कुमारा ने ईशनिंदा की है।

इन अफवाहों के पीछे कौन था, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। अफवाह बहुत तेजी से फैली। कर्मचारी बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कई लोगों भड़काऊ भाषण दिए। एक ने कहा, ‘आइए खुद कहानी को साफ करते हैं।’ इसके बाद डंडे, लाठियों और हथियारों से लैस लोग फैक्ट्री के भीतर घुस गए।