ओमीक्रॉन : अफ्रीकी देशों से बेंगलुरु आए 10 यात्री लापता, बंद आ रहे हैं फोन, राज्य में मचा हड़कंप

अन्य राज्य देश
Spread the love

बेंगलुरु। कर्नाटक से सामने आए कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट के दो मामलों के बाद पूरे देश में डर का माहौल है।इस बीच अब एक और परेशान करने वाली खबर सामने आई है जिससे कर्नाटक में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि अफ्रीकी देशों से बेंगलुरु आए 10 यात्री लापता हैं। इतना ही नहीं उनका फोन भी बंद है और वह अपने दिए पते पर भी उपलब्ध नहीं है। राज्य से ही ओमीक्रॉन के दो मामले सामने आने के बाद इसे बड़ी लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी इन यात्रियों की तलाश में जुट गए हैं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि साउथ अफ्रीका में ओमीक्रॉन पाए जाने के बाद बेंगलुरु में 57 यात्री आए। इन 57 यात्रियों में से 10 को बीबीएमपी ट्रेस नहीं कर पाई है। उनके फोन भी बंद हैं और दिए पते पर वह उपलब्ध नहीं है।” बता दें, तेजी से फैलने वाले इस वेरिएंट की चपेट में फिलहाल दुनिया के करीब 30 देश हैं।