केरल में नाबालिग लड़कियों को लगा दी कोरोना वैक्सीन, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

अन्य राज्य देश
Spread the love

केरल। केरल में स्वास्थ्य कर्मियों ने 15 साल की दो लड़कियों को गलती से प्रीवेन्टिव वैक्सीन की जगह कोविड-19 की वैक्सीन लगा दी। घटना राज्य के तिरुवनंतपुरम की है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों लड़कियों को कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई गई है।

स्थानीय मीडिया में बताया जा रहा है कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली दोनों लड़कियां आर्यानडु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची थीं। यह दोनों यहां प्रीवेन्टिव वैक्सीन लेने आई थीं। लेकिन यहां स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने गलती से उन्हें कोरोना की वैक्सीन दे दी।

आर्यानडु पुलिस ने कहा है कि उन्हें परिजनों द्वारा दो अलग-अलग शिकायतें मिली हैं। नियमपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।