बारात के दिन दूल्हा घर से भागा तो दुल्हन ने दर्ज कराया रेप का मुकदमा

अन्य राज्य देश
Spread the love

राजस्थान। राजस्थान के झुंझनू में मनमुताबिक जगह शादी तय न होने से दूल्हा बारात के जाने से ठीक पहले गायब हो गया। बहुत तलाश करने के बाद उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। उधर जब बारात समय पर दुल्हन के घर नहीं पहुंची तो वहां भी हड़कंप मच गया। आलम यह रहा कि दुल्हन ने थाने पहुंचकर दूल्हे पर रेप का मुकदमा लिखा दिया।

खबर के मुताबिक, झुंझनू के सूरजगढ़ स्थित कसानी गांव के रवि की शादी तय हो गई। शादी के दिन तक सबकुछ नॉर्मल था। बारात ले जाने की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक दूल्हा कहीं गायब हो गया, जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। घरवालों ने दूल्हे को खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चला। आखिरकार घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दूसरी तरफ जब ये बात दूल्हन के घर पहुंची कि दूल्हा कहीं भाग गया है तो दुल्हन आपे से बाहर हो गई। तब वह फ़ौरन स्थानीय थाने सूरजगढ़ पहुंची और दूल्हे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। दुल्हन का आरोप है कि दूल्हे ने उसे 19 नवंबर को उसे अपने गांव बुलाया था। उसने शादी तोड़ने की धमकी दी और लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दूल्हे को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि दूल्हे को एक लड़की के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो उसकी प्रेमिका है। पुलिस ने जब दूल्हे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इस लड़की को पसंद करता है और इसी से शादी करना चाहता है। लेकिन घरवालों ने जबरदस्ती उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इस वजह से उसे घर से भागना पड़ा।