पांचवीं बार जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ के पार, देखें राज्‍यवार आंकड़ा

देश नई दिल्ली बिज़नेस
Spread the love

नई दिल्‍ली। फरवरी, 2022 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,33,026 करोड़ रुपये का रहा। इसमें सीजीएसटी 24,435 करोड़, एसजीएसटी 30,779 करोड़, आईजीएसटी 67,471 करोड़ (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 33,837 करोड़ सहित) और उपकर 10,340 करोड़ (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 638 करोड़ सहित) शामिल हैं।

सरकार ने आईजीएसटी से 26,347 करोड़ का सीजीएसटी और 21,909 करोड़ का एसजीएसटी में निपटान किया है। फरवरी, 2022 में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र और राज्यों का राजस्व सीजीएसटी के लिए 50,782 करोड़ और एसजीएसटी के लिए 52,688 करोड़ रहा।

फरवरी, 2022 के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में संग्रह किए गए जीएसटी राजस्व से 18 प्रतिशत और फरवरी, 2020 में जीएसटी राजस्व से 26 प्रतिशत अधिक है। इस मास के दौरान, वस्‍तुओं के आयात से प्राप्‍त राजस्व 38 प्रतिशत अधिक रहा। घरेलू लेन-देन से प्राप्‍त राजस्‍व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्‍त राजस्व की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।

ऐसा पांचवीं बार हुआ है, जब जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। जीएसटी लागू होने के बाद से पहली बार जीएसटी उपकर संग्रह 10,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है, जो कुछ प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से ऑटोमोबाइल बिक्री में रिकवरी होने का सूचक है।

फरवरी 2022] के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि

राज् का नामफरवरी-21फरवरी-22वृद्धि
जम्मू और कश्मीर330326-1%
हिमाचल प्रदेश663657-1%
पंजाब1,2991,48014%
चंडीगढ़14917820%
उत्तराखंड1,1811,1760%
हरि‍याणा5,5905,9286%
दिल्ली3,7273,9225%
राजस्थान3,2243,4698%
उत्तर प्रदेश5,9976,5199%
बिहार1,1281,2067%
सिक्किम2222220%
अरुणाचल प्रदेश6156-9%
नगालैंड3533-6%
मणिपुर323920%
मिजोरम212415%
त्रिपुरा63664%
मेघालय14720137%
असम9461,0087%
पश्चिम बंगाल4,3354,4142%
झारखंड2,3212,5369%
ओडिशा3,3414,10123%
छत्तीसगढ़2,4532,78313%
मध्य प्रदेश2,7922,8532%
गुजरात8,2218,8738%
दमन और दीव30-92%
दादरा और नगर हवेली23526011%
महाराष्ट्र16,10419,42321%
कर्नाटक7,5819,17621%
गोवा3443646%
लक्षद्वीप0174%
केरल1,8062,07415%
तमिलनाडु7,0087,3935%
पुदुचेरी15817813%
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह2322-5%
तेलंगाना3,6364,11313%
आंध्र प्रदेश2,6533,15719%
लद्दाख91672%
अन्य क्षेत्र1341361%
केन्‍द्र क्षेत्राधिकार12916729%
कुल योग88,10298,55012%

वस्तुओं के आयात पर जीएसटी शामिल नहीं है।