भाजपा सांसद संजय सेठ भी कोरोना पॉजिटिव, रांची में इतने सक्रिय मामले

झारखंड
Spread the love

रांची। पूरा देश कोरोना से कराह रहा है। झारखंड भी इससे अछूता नहीं है। राज्‍य की राजधानी रांची में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। राज्‍य में सबसे अधिक मामले रांची में ही मिल रहे हैं।

भाजपा के रांची सांसद संजय सेठ भी इसकी चपेट में आ गये हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।  उन्होंने बताया कि हल्की सर्दी-खांसी के बाद मैंने कोरोना की जांच कराई। मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बीते कुछ दिनों में जितने भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं, सबसे आग्रह है कि कृपया अपनी कोरोना जांच अवश्य करा लें। सतर्क रहें, सावधान रहें। अपना और अपनों का ख्याल रखें।

यहां बता दें कि हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा व उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पाये गये हैं। इधर, रांची में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 563 हो गई है।

गुरुवार को राजधानी रांची में 246 सक्रिय मरीज मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकस हो गया है।