पूर्वी सिंहभूम। पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। इसमें शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। यह मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक बहरागोड़ा पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार शामिल 2 महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस क्रम में धंधे का संचालन करने वाली महिला को हिरासत में लिया गया। एक महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
धंधे से जुड़ी महिलाओं से पुलिस ने पूछताछ की। इसमें कुछ और लोगों के नाम का खुलासा हुआ है। पुलिस इस बारे में और अधिक जानकारी जुटा रही है। सूचना है कि धंधे के लिए पश्चिम बंगाल से भी लड़कियां मंगाई जाती है। स्थानीय लड़कियों को मोटी कमाई का लालच देकर इसमें शामिल किया जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि इलाके में अलग-अलग जगहों पर 10 से अधिक केंद्र चल रहे हैं।