यूनियन और अधिकारियों ने देखे रेल कॉलोनी के हालात

झारखंड
Spread the love

धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के साथ रेल प्रशासन की स्थाई वार्ता में 13 अगस्त को केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय ने धनबाद रेल मंडल की कॉलोनी की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया गया था। उन्‍होंने बताया था कि कॉलोनी के अधिकतर क्वार्टरों की छत से पानी टपकने की शिकायत है।

इस पर निर्णय लिया गया था कि शिकायत को दूर करने के लिए संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाएगा। इसके मद्देनजर धनबाद डीएस कॉलोनी में रविवार को रूफ क्लीनिंग अभियान चलाया गया। अभियान में डीएस कॉलोनी की साफ सफाई के साथ-साथ क्वार्टर के रखरखाव का निरीक्षण किया गया।

अभियान में वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जेपी सिंह, राकेश कुमार, वरीय मंडल अभियंता (भू संपदा), सहायक मंडल अभियंता, एके पांडेय, यूनियन के एके दा, सोमेन दत्ता, एनके खवास, आरके प्रसाद, विजय कुमार, एन मंजेश्वर राव, सभी वेलफेयर इंस्पेक्टर, CHI और इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी शामिल थे। इसी तरह का संयुक्त अभियान सभी कॉलोनियों चलाया जाएगा।