रहें तैयार, एक्सपो उत्सव में हर 3 घंटे में होगा लकी ड्रा, जीत सकते हैं उपहार

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। तैयार रहें। जेसीआई रांची का उपभोक्ता ट्रेड फेयर ‘एक्सपो उत्सव-2021’ नये स्‍वरूप में आ रहा है। यह 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक डिजिटल-वर्चुअल स्टॉल्स में आयोजित किया जा रहा है। हर 3 घंटे में लकी ड्रा होगा। झारखंड के लोग इसमें भाग लेकर आकर्षक उपहार जीत सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन में भाग लेने पर डिस्काउंट वाउचर्स पा सकते हें। इसका उपयोग प्रतिष्ठित ब्रांड्स, इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम, कपड़ों के शोरूम और अन्य जगह किया जा सकता है। एक्‍सपो में झारखंड के लोग एक क्लिक के माध्यम से अनेक प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का चयन कर सकते हैं।

जेसीआई रांची के कार्यालय में मंगलवार को एक्‍सपो उत्‍सव का पोस्टर रिलीज किया गया। एक्सपो उत्सव विस्टा-2021 के संयोजक मयंक अग्रवाल ने बताया कि‍ शॉपिंग करने के लिए हमारी वेबसाइट www.expoutsav.com पर जाना है। यहां मनपसंद स्टाल्स और प्रोडक्ट्स घर बैठे ही खरीद सकते हैं। सह संयोजक राहुल टिबरेवाल ने बताया कि‍ एक्‍सपो में 125 से भी अधिक स्टाल्स लगेंगे। देश के नामी कार कंपनी, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, कपडे़ आदि उपलब्‍ध रहेंगे। सभी तरह के सामानो पर छूट दी जाएगी। यह झारखंड का पहला वर्चुअल ट्रेड फेयर है।

जेसीआई के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि सूई से लेकर कार तक सब कुछ लोगों को एक क्लिक में मिलेगा। पोस्‍टर रिलीज में पूर्व अध्यक्ष मनीष रामसीसरिया, नारायण मुरारका, दीपक अग्रवाल, अमित खोवाल, महिला विभाग की अध्यक्ष कंचन माहेश्वरी, सचिव निखिल अग्रवाल, देवेश जैन, रवि अग्रवाल, विक्रम चौधरी, शुभम बुधिया, निशांत मोदी, अभिषेक जालान, संकेत सरावगी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक जैन और राहुल टिबरेवाल ने किया।