नहीं रहे श्री दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल जी सेठी, समाज ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। श्री दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल जी सेठी के निधन पर हजारीबाग में जैन समाज के लोगों ने शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। जैन समाज हजारीबाग के मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि देश-विदेश में जैन धर्मावलंबियों ने निर्मल जैन सेठी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

निर्मल जैन सेठी लगातार 40 वर्षों से दिगंबर जैन राष्ट्रीय महासभा के अध्यक्ष थे और उन्होंने अपना सर्वस्व जीवन जैन धर्म की प्रभावना और तीर्थों की रक्षा में लगा रखा था। उनके कार्यकाल में जैन मंदिरों एवं तीर्थों का सौंदर्यीकरण एवं विकास किया गया।

सरहद पार भी अनेक तीर्थों और प्राचीन मूर्तियों का संरक्षण एवं संवद्र्धन किया गया तथा पुरातत्व को पुन: नव जीवन प्रदान किया गया। श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी, महामंत्री पवन अजमेरा,उपाध्यक्ष अरुण बोहरा,कोषाध्यक्ष सुशील पाटनी, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार अजमेरा,पूर्व अध्यक्ष प्रताप छाबड़ा,पूर्व महामंत्री भागचंद लुहाड़िया समेत कई लोगों ने निर्मल जैन सेठी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।