झारखंड विधानसभा में उठा मॉब लिंचिंग और सड़क पर नमाज पढ़ने का मुद्दा

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा में मॉब लिंचिंग और सड़क में नमाज पढ़ने का मुद्दा सोमवार को उठा। मॉब लिंचिंग का मामला भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने उठाया। सड़क पर नमाज पढ़ने का मुद्दा भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने उठाया।

विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि राजधानी रांची में एक सप्ताह में मॉब लिंचिंग की दो घटना घट चुकी है। इसके बाद भी सरकार सतर्क नहीं हुई है। अपर बाजार में सचिन वर्मा की मॉब लिचिंग के बाद अगर सरकार गंभीर हो जाती तो दूसरी घटना नहीं घटती। सरकार बोली थी कि पहली घटना के बारे में जानकारी देगी। उस पर किस प्रकार का एक्शन लिया गया है, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

रांची के अनगड़ा स्थित सिरका गांव में 13 मार्च की रात ग्रामीणों ने टायर चोरी का आरोल लगाकर मुबारक खान की जमकर पिटाई की। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने साजिश के तहत हत्याा का आरोप लगाया है। इससे पहले 8 मार्च को रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के भुतहा तालाब नउवा टोली निवासी सचिन कुमार वर्मा को पिकअप वैन चोरी का आरोप लगा भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था।

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने विधानसभा में हजारीबाग में सड़क पर नमाज पढ़ने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में ट्रैफिक रोककर सड़क पर नमाज अदा की जा रही थी। जो लोग थाने में सूचना देने गए पुलिस उसी को पकड़ कर जेल में डाल दी। बहुसंख्यक के साथ ऐसी धारणा लेकर सरकार चल रही है। सरकार को जवाब देना कि क्या बहुसंख्यकों के बारे में सरकार ऐसा सोचती है।