हेमंत सरकार वर्षगांठ समारोह : सुबह 9 बजे से ही लगने लगी भीड़

मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह कार्यक्रम है। इसमें सम्मिलित होने के लिए सुबह 9 बजे से ही बड़ी संख्या में लोगों उपस्थित होने लगे। मोरहाबादी मैदान पहुंचने वाले सभी आगंतुक और लाभुकों को जिला

प्रशासन की टीम द्वारा एक-एक कर कतारबद्ध तरीके से कुर्सियों पर बैठाया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है। अतिथियों के मनोरंजन के लिए मुख्य मंच के बांयी ओर लोक गीत-संगीत और नृत्य का भी आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर शहर के तमाम जगहों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मोरहाबादी मैदान के चारों हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई है।