शादी के 7 महीने बाद ही शौहर का पत्नी ने घोंटा गला, जानें वजह

नई दिल्ली अपराध देश
Spread the love

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मुस्तकीम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी अलीशा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की शादी को अभी महज 7 महीने ही हुए थे।

जबरन शादी की बात

पुलिस जांच में सामने आया है कि अलीशा मुस्तकीम से शादी नहीं करना चाहती थी। वह किसी अन्य युवक से बेहद प्यार करती थी। उसी के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती थी। घरवालों के दबाव में आकर 7 महीने पहले उसकी शादी मुस्तकीम से करा दी गई। शादी के बाद भी अलीशा अपने दिल से बॉयफ्रेंड को नहीं निकाल पाई। उसका झुकाव लगातार अपने प्रेमी की तरफ बना रहा।

चैटिंग कलह की वजह

शादी के बाद अलीशा दिन-रात अपने प्रेमी के साथ फोन पर चैटिंग और बातचीत में व्यस्त रहती थी। जब मुस्तकीम को इस बात की भनक लगी, तब उसने इसका कड़ा विरोध किया। मुस्तकीम अक्सर उसे प्रेमी से बात करने और चैट करने से मना करता था, जो अलीशा को नागवार गुजरता था। पति का यह टोकना और विरोध करना महिला को इस कदर खटकने लगा कि उसने मुस्तकीम को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

दो महीने पहले भी कोशिश

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि अलीशा ने मुस्तकीम को मारने का यह पहला प्रयास नहीं किया था। करीब दो महीने पहले भी उसने अपने पति को मौत के घाट उतारने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त मुस्तकीम किसी तरह बच गया था।

उस समय बच जाने के बाद भी मुस्तकीम अलीशा की नीयत को भांप नहीं पाया। अंततः, रात के अंधेरे में जब मुस्तकीम गहरी नींद में सो रहा था। अलीशा ने मौका पाकर उसका गला घोंट दिया और उसकी जान ले ली।

पुलिस की कार्रवाई

वारदात की सूचना मिलते ही जगतपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी अलीशा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में महिला के प्रेमी की भूमिका की भी जांच कर रही है कि कहीं इस हत्याकांड की साजिश में वह भी शामिल तो नहीं था।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *