JPSC Civil Services PT Result : जेपीएससी ने जारी किया पीटी का रिजल्ट, मुख्य परीक्षा के लिए भरे आवेदन

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

JPSC Civil Services PT Result : रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने ‘झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025’ के पीटी का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

जेपीएससी के अनुसार यह परिणाम झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा ‘विकाश चंद्र व अन्य बनाम झारखंड राज्य व अन्य’ (W.P.(S) No. 1276/2026) और अन्य समरूप मामलों में 30 जून 2026 को पारित आदेश के आलोक में जारी किया गया है। कोर्ट का यह आदेश 2 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था। इसके तुरंत बाद आयोग ने परिणाम प्रकाशित कर दिया।

प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सफल अभ्यर्थी मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आज यानी 3 जुलाई, 2026 से ऑनलाइन आवेदन-पत्र भर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा के लिए जरूरी प्रमाणपत्र/अभिलेख अपलोड करने और आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाफल या विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि या टंकण भूल में सुधार करने का पूरा अधिकार जेपीएससी के पास सुरक्षित रहेगा।

अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम और मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी हर जानकारी के लिए जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *