Weather Update : भीषण गर्मी रहेगी जारी, इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

Weather Update : नई दिल्‍ली। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में भी अगले 3 से 4 दिनों तक तेज गर्मी का असर रहेगा।

हालांकि राहत की खबर यह है कि 29 मई के बाद मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। राजस्थान के कुछ हिस्सों को छोड़कर कई राज्यों में लू की स्थिति कमजोर पड़ने की संभावना है।

अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कई दिनों तक तेज बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अरुणाचल प्रदेश में 26 से 27 मई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश और तेज हवा की संभावना

केरल, माहे और लक्षद्वीप में 26 से 29 मई तक व्यापक बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

कुछ इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।

इन राज्‍यों में आंधी-बारिश संभव

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। बिहार में 26 और 27 मई को भारी बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में मौसम में बदलाव होगा

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल भीषण गर्मी जारी रहेगी।

हालांकि, 29 मई के बाद कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, ओलावृष्टि और धूलभरी हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा लू का खतरा

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में गंभीर हीट वेव की चेतावनी दी है। राजस्थान में 30 मई तक लू का असर बना रह सकता है।

पंजाब और हरियाणा में 26 और 27 मई को गंभीर लू की स्थिति रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में 26 से 27 मई के बीच कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी 28 मई तक गंभीर हीट वेव का असर रहेगा।

तापमान में कब मिलेगी राहत

उत्तर-पश्चिम भारत में 29 मई से तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट संभव।
पूर्वी भारत में 28 मई के बाद 2 से 4 डिग्री तापमान कम हो सकता है।
दक्षिण भारत में 29 मई के बाद हल्की राहत मिलने की उम्मीद।

मौसम विभाग की सलाह

दोपहर में धूप में निकलने से बचें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग विशेष सावधानी बरतें।
आंधी-बारिश के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230