रहें सतर्क, पलामू डीसी के नाम से बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट

झारखंड
Spread the love

पलामू। उपायुक्त के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट (IAS Dilip Pratap singh Shekhawat) बनाया गया है। इसके मद्देनजर डीसी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बनाया गया है। इसके माध्‍यम से लोगों को गुमराह करने व उनसे पैसे मांगने का मामला सामने आया है।

जानकारी मिली है कि उक्त फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से कुछ पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को इंस्टाग्राम पर संदेश भेजे जा रहे हैं।

पलामू जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों एवं पदाधिकारियों से अपील की गई है कि इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप,फेसबुक या इंस्टाग्राम  संदेश पर विश्वास नहीं करें।

किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या आर्थिक जानकारी साझा करने से बचें। साथ ही, किसी भी संदेश की सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय से अवश्य कर लें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *