- Horoscope : 26 मई, 2026 का राशिफल
मेष
प्रत्यक्ष टकराव के बजाय कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। लंबित कार्य अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे।
वृष
आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।
मिथुन
आय कम हो सकती है। शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से बचना चाहिए। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा।
कर्क
अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहना चाहिए। उन्हें विरोधी नहीं बनाना चाहिए। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है, जो तनाव में रख सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।
सिंह
भौतिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिए दिन लाभदायक है। विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। कुछ शत्रु मित्र के रूप में भेष बदलकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव है।
कन्या
सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है। भाग्य के साथ देने से व्यावसायिक एवं आर्थिक रूप से स्थिर स्थिति में रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
विरोधी निष्क्रिय रहेंगे। महत्वपूर्ण अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।
वृश्चिक
वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर है। भूमि या शेयर मार्किट में निवेश कर सकते हैं। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
धनु
अपना ध्यान उचित प्रयासों में लगाएं। आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे। नवीन सौदों से भी लाभ होगा। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा।
मकर
अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। बोलने से पहले सोच लें। झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे।
कुंभ
व्यापार में तेजी आएगी। नए रास्ते खुलेंगे। साझेदारी भी फायदेमंद रहेगी। कड़ी मेहनत से अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से संबंधित रोग से सतर्क रहें।
मीन
उच्च पद पर आसीन हो सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी। परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

