रांची। मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार बकरीद को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने रविवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में राज्यभर की सुरक्षा और विधि- व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
बैठक में झारखंड के विभिन्न प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
समीक्षा के दौरान पिछले वर्षों में बकरीद और अन्य सांप्रदायिक घटनाओं से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी पर्व को लेकर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने, ड्रोन और वीडियोग्राफी से निगरानी करने, संयुक्त नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने तथा आपातकालीन योजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकों को प्रभावी बनाने पर भी बल दिया गया। पुलिस मुख्यालय की समीक्षा में दंगारोधी उपकरणों, वॉटर कैनन और एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रिल की उपलब्धता की भी जानकारी ली गई।
लंबित वारंट और कुर्की मामलों के निष्पादन, सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने, उत्तेजक गानों और भड़काऊ सामग्री के प्रसारण पर नियंत्रण को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
डीजीपी ने विशेष रूप से उन जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा, जहां पहले सांप्रदायिक घटनाएं हो चुकी हैं।
उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर निगरानी बढ़ाने, अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर सघन जांच और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया।
इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने, स्पेशल ड्राइव चलाने और अलग अलग विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को भी कहा गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

