मौसम अपडेट : इन राज्‍यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके 23 जून तक कई राज्‍यों में पहुंचने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी सहित कई राज्‍यों में सप्ताह भर भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।

भारी बारिश का खतरा

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 से 26 जून तक व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

असम और मेघालय में 21-22 जून के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 21-24 जून तक भारी वर्षा का अनुमान है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21-23 जून के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अत्यधिक वर्षा का अलर्ट

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21 जून को अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। 22 और 26 जून को बहुत भारी बारिश एवं अन्य दिनों में भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है। इससे भूस्खलन, जलभराव और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका है।

यहं बारिश और आंधी

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 21 से 26 जून तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में 20-22 जून के बीच व्यापक वर्षा। हिमाचल और उत्तराखंड में सप्ताह भर रुक-रुक कर बारिश।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में कुछ स्थानों पर 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी आने की संभावना है।

गरज-चमक और तेज हवा

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 21 से 26 जून तक बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रह सकता है। कई स्थानों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

दक्षिण में भारी बारिश

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में व्यापक वर्षा की संभावना है। केरल और माहे में 21-23 जून और 26 जून को भारी बारिश।

तटीय कर्नाटक में 21-24 जून के दौरान भारी वर्षा। तेलंगाना में 22-26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में 20-22 जून तक भारी वर्षा की संभावना।

महाराष्ट्र और गोवा

कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 22 जून के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और 23-24 जून को कोंकण एवं गोवा में भारी वर्षा होने की संभावना है।

बिहार और झारखंड

मौसम विभाग के अनुसार बिहार और झारखंड में 21 से 26 जून के बीच रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है। बिहार में 21 जून और 25-26 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 21-22 जून और 25-26 जून के दौरान गरज-चमक के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

झारखंड में भी 22 से 26 जून के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 21 जून को झारखंड और ओडिशा में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले थंडरस्क्वॉल (तेज आंधी) की संभावना जताई गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *