नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए कई राज्यों में अचानक बाढ़ (‘फ़्लैश फ्लड) आने की चेतावनी जारी की है। इससे लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों और प्रशासन को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों के जलधारा क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में जलभराव व बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।
विभाग की मुख्य चेतावनी
अगले 24 घंटों में होने वाली बारिश के कारण मिट्टी के अत्यधिक गीले होने से निचले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक पानी भर सकता है। बारिश के पानी का तेज बहाव स्थानीय नदी-नालों के जलस्तर को तेजी से बढ़ा सकता है। यह अलर्ट 29 जुलाई 2026 की सुबह 11.30 बजे तक प्रभावी रहेगा।
प्रभावित राज्य और जिले
छत्तीसगढ़ : बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, कोरबा, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, रायगढ़ और सरगुजा।
ओडिशा : अनुगुल, बालासोर (बालेश्वर), झारसुगुड़ा, बरगढ़, भद्रक, देवगढ़, केंद्रपाड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, नवरंगपुर, बलांगीर, कंधमाल, बौध, सुबर्णपुर और सोनपुर।
झारखंड : पूर्वी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम।
ये भी पढ़ें : देशव्यापी विरोध-प्रदर्शनों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इन्हें राहत नहीं
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

