देवघर श्रावणी मेले में वीआईपी पूजा पर रोक, शीघ्रदर्शनम कूपन पर भी बड़ा फैसला

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

देवघर। बड़ी खबर आई है, श्रावणी मेला 2026 के सफल एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासनिक भवन में जिला प्रशासन और तीर्थ पुरोहित समाज के बीच अहम बैठक हुई।

डीसी सौरभ भुवानिया और पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मेले के दौरान आने वाली समस्याओं, उनके समाधान और मंदिर व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात हुई।

बैठक में पुरोहितों के सुझाव पर डीसी ने कहा कि इस बार श्रावणी मेले के दौरान रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम कूपन की व्यवस्था पर पूर्णत रोक रहेगी।

वहीं वीआइपी, वीवीआइपी व आउट ऑफ टर्न पूजा की कोई व्यवस्था नहीं होगी। रविवार और साेमवार को छोड़ पांच दिन रात आठ बजे तक ही जलार्पण की व्यवस्था होगी।

उपायुक्त ने कहा, सभी के सहयोग से श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव के साथ सुगम व सुरक्षित जलार्पण कराने पर जोर होगा। इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक तैयारी की जा रही है।

बैठक में पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों ने श्रावणी मेला के साथ-साथ वर्षभर मंदिर परिसर में होनेवाली भीड़, कूपन व्यवस्था की खामियां, प्रोटोकॉल के नाम पर हो रहे अवैध प्रवेश, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा, सफाई और बाबा मंदिर के पट खुलने एवं बंद होने के निश्चित समय सहित कई विषयों पर अपनी बातें रखीं।

बैठक में जिला प्रशासन की ओर से डीसी, एसपी डीडीसी, एसडीएम और नगर आयुक्त ने क्रमवार सभी मुद्दों पर अपनी बातें रखीं तथा प्रशासन की तैयारियों और रोडमैप की जानकारी दी।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, परंपरा की मर्यादा और सुरक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जायेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *