खराब सड़कों की समस्या को लेकर विधायक ने किया निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के भंडरिया और आसपास के गांवों में बरसात के दौरान खराब सड़कों की समस्या को लेकर विधायक नरेश प्रसाद सिंह बुधवार को ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने भीम बराज से मुख्य सड़क स्थित विद्यालय तक और घुरूआ-पतीला मोड़ से मझिगांवा होते हुए कोरगांई मुख्य पथ तक का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी परेशानियां सुनीं।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में सड़कों की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और आम लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर सड़क पूरी तरह कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है।

इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने आश्वस्त किया कि इन सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराया जाएगा। जनता की सुविधा ही मेरी राजनीति का मूल उद्देश्य है। क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230