- Horoscope : 17 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा नहीं करें। किसी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

वृष
जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। आर्थिक निवेश करना लाभप्रद रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्य में संतोष का अनुभव होगा। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मिथुन
दिन मंगलमय गुजरेगा। कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। कम प्रयास से ही अधिक सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। मंगलमय यात्रा हो सकती है।
कर्क
साझेदारी के काम में संभलकर रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत के प्रति सजग रहना होगा। विवादों से बचकर रहें। अपने भी परायों सा व्यवहार करते हुए महसूस होंगे। दिन संयमपूर्वक बिताएं। सतर्क रहें।
सिंह
कोई प्रतिकूल समाचार मिलने से तनाव में रह सकते हैं। अप्रिय घटना का योग है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। खान-पान का ध्यान रखें।
कन्या
मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा। आलस्य से बचें। दोस्तों और सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। कहीं घूमने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार पल गुजारेंगे।
तुला
कहीं अटका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है। मेहनत में कमी ना करें। यश, मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। समाजिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य दूसरों पर ना छोड़ें।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र के मामले में दिन अनुकूल रहने वाला है। सहकर्मियों और अधिकारियों से पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। घर में आनंद और खुशी का माहौल रहेगा। नए सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। महिला वर्ग से सहयोग मिलेग।
धनु
खर्चे बढ़े रहेंगे, संभलकर चलें। कार्यों में बाधा से परेशानी होगी। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। जीवनसाथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
मकर
सितारों की स्थिति अनुकूल है। यात्रा सुखद रहेगी। उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा उपहार मिलने से खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद और उत्साह बना रहेगा। कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ
प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बंधुओ से मेलजोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख सुविधाओं के साधनों पर धन व्यय होगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मीन
भाग्य का साथ सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। व्यवहार कुशलता से काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिनसे आप लाभ उठा सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

