सीसीएल में सतर्कता जागरुकता अभियान का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान-2025 का शुभारंभ 18 अगस्‍त को हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह ने की। यह अभियान 18 अगस्त से 17 नवंबर, 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े।

अपने संबोधन में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि सतर्कता केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाएं।

अभियान के दौरान संगठन लंबित शिकायतों और मामलों का त्वरित निपटान, कर्मचारियों के क्षमता निर्माण के लिए विशेष कार्यक्रम, परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने वाली डिजिटल पहलें जैसे प्रमुख फोकस क्षेत्रों पर कार्य करेगा।

इसके साथ ही सीसीएल विभिन्न जागरूकता और सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित करेगा, जिनमें विद्यालयों और महाविद्यालयों में आउटरीच कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण अभियान, क्षमता निर्माण कार्यशालाएँ,  डिजिटल नवाचार पहलें, खेलकूद प्रतियोगिता और हितधारकों के साथ संगोष्ठियां एवं कार्यशालाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ईमानदारी और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए ‘सत्यनिष्ठा का प्रण’ लिया। यह अभियान संगठन में सतर्कता की संस्कृति को और सुदृढ़ करेगा। सामाजिक सरोकारों एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK