वेटनरी कॉलेज के विद्यार्थी गए सुकुरहुट्टू गोशाला, पशुओं की स्वास्थ्य की जांच की

झारखंड
Spread the love

रांची। पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शनिवार को दो कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस क्रम में विद्यार्थी सुकुरहुट्टू गोशाला गए।

एक्सपोजर विजिट के तहत विद्यार्थियों ने रांची गोशाला न्यास की सुकुरहुट्टू गोशाला का भ्रमण किया। यहां लगभग 350 गोवंश हैं। वहां दुग्ध प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग इकाई, जैविक कृषि मॉडल, गोबर से गोकाष्ठ निर्माण, दिया निर्माण, वर्मी कंपोस्ट, गोबर पाउडर निर्माण आदि कार्यों को देखा।

विद्यार्थियों ने गोवंश की डीवर्मिंग की। घाव से पीड़ित गायों की ड्रेसिंग की। विद्यार्थियों ने गोशाला परिसर स्थित गो परिक्रमा मंदिर का दर्शन भी किया।

कार्यक्रम का समन्वयन एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रिस्सिला केरकेट्टा, डॉ पंकज कुमार एवं डॉ सुबोध कुमार सिन्हा ने किया। इस कॉलेज के छात्र-छात्राओं का गोशाला प्रबंधन प्रत्यक्ष देखने का यह पहला अनुभव था, जिसके लिए उन्होंने गोशाला न्यास के सचिव प्रदीप राजगढ़िया के प्रति आभार प्रकट किया।

दूसरा कार्यक्रम कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू गांव में पशु स्वास्थ्य जांच शिविर के रूप में किया गया। इसमें 25 मवेशी और 30 बकरियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उनकी चिकित्सा के लिए आवश्यक दवाएं पशुपालकों को वितरित की गईं। शिविर के आयोजन में के भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एंथोनी कोंगाड़ी का सक्रिय सहयोग रहा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230