एमएमडीआर को लेकर झामुमो ने जिले भर में किया जोरदार प्रदर्शन

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • झारखंड को बैसाखी पर लाना चाहती है भाजपा : शरीफ अंसारी

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झामुमो की राज्यव्यापी आंदोलन के तहत केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर शनिवार को गढ़वा के सभी प्रखंडों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में एमएमडीआर कानून के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। सभी प्रखंडों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर कानून में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व संबंधित प्रखंड कमेटियों के अध्यक्षों एवं पदधारियों ने किया।

मौके पर झामुमो गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजेल अहमद ने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के हितों पर केंद्र की नीतियों के कारण लगातार चोट पहुंचाई जा रही है। झारखंड की अर्थव्यवस्था और पहचान का मुख्य आधार उसकी प्राकृतिक एवं खनिज संपदा है। ऐसे में खनिज कानूनों में राज्य और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि एमएमडीआर काला कानून में किसी भी ऐसे बदलाव का लोकतांत्रिक विरोध किया जाएगा, जिससे झारखंड के संवैधानिक, आर्थिक और प्रशासनिक अधिकार कमजोर होते हों। जल, जंगल, जमीन और झारखंड की खान, खनिज संपदा पर यहां के आदिवासी -मूलवासियों और स्थानीय लोगों का प्राथमिक अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए। राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग झारखंड के समग्र विकास और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन के लिए होगा।

झामुमो नेताओं ने कहा कि भाजपा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ड्रामेबाज़ हैं। वे लगातार जनता को भ्रमित और गुमराह कर रहे हैं। उन्हें इस काला कानून से होने वाली झारखंड के अधिकार कि क्षति से कोई सरोकार नहीं है और न ही जनता को होनेवाली समस्याओं से है। उन्हें बस अपनी बेतुके बयानो से आम जनता को गुमराह करना है।

प्रदर्शन के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर एमएमडीआर काला कानून के प्रस्तावित प्रावधानों पर तुरंत पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की गई। गढ़वा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता फुजैल अहमद व अनामिका सिंह ने की। मंच संचालन आशीष अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष शम्भू चंद्रवंशी, केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, मनोज ठाकुर, मदिनी खान, कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, धनंजय तिवाती, मुजीबुर्रहमान, संजय चंद्रवंशी, बीरेंद्र तिवारी, झामुमो प्रखंड सचिव रितेश तिवारी, कमालुद्दीन अंसारी, ओम प्रकाश चंद्र, दिनेश सिंह, फखरे आलम, आलमगीर आलम, रेखा चौबे, जिला अध्यक्ष रेखा पाठक, जिला प्रवक्ता वंदना जायसवाल मौजूद थे।

इसके अलावा नगर परिषद अध्यक्ष महिला मोर्चा, बिना पाल नगर परिषद सचिव, पुष्पा देवी,जिला उपाध्यक्ष कांति देवी, जिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा, मीरा देवी मालती देवी, रिंकी देवी, सविता देवी, रानी देवी, किरण देवी, चांदनी देवी, रेखा देवी, किसमतीया देवी सहित काफ़ी संख्या में कार्यकर्त्ता और आम जनता उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *