अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, उपकरणों के साथ 5 गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र के ग्राम-मलटोटी में एक निर्माणाधीन घर में चल रही अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से शराब का निर्माण कर रहे पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भारी मात्रा में अवैध शराब, पैकेजिंग सामग्री व वाहन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रत्युष शाहदेव (निवासी-सुखदेवनगर, रांची), कुन्दन कुमार (निवासी- अम्बा, औरंगाबाद), संजय सिंह (निवासी-चिरकुंडा, धनबाद), राकेश कुमार (निवासी-अम्बा, औरंगाबाद), विष्णु कुमार (निवासी-धरहरा, मुंगेर) शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले एक महीने से अवैध शराब का निर्माण कर रहे थे। मांग के अनुसार इसे बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के अन्य जिलों में खपाते थे।

मौके से ओल्ड मॉन्क (750 एमएल) की 2040 भरी हुई बोतलें, रॉयल मैंशन गोल्ड व्हिस्की (750 एमएल) की 840 भरी हुई बोतलें, सिंटेक्स टंकी में 200 लीटर तैयार शराब, रॉयल चैलेंज व्हिस्की की बोतलें और लगभग 25 लीटर शराब से भरा सफेद जार, करीब 2000 खाली बोतलें और 1000 पीस ढक्कन, 30-35 किलोग्राम कॉस्टिक कैरामेल पदार्थ, बोतल सील करने की मशीन, क्यूआर कोड, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर और 6 मोबाइल फोन, एक पिकअप टेम्पो, एक महिंद्रा एसयूवी कार, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, चार टुलू पंप, एक जनरेटर और इनवर्टर-बैटरी बरामद किया गया।

इस मामले में मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में कोतवाली एएसपी निखिल राय, डीएसपी अजय आर्यन समेत कई थानों के थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *