गढ़वा : दीपावली और छठ से पहले 2.22 लाख महिलाओं को सौगात

झारखंड
Spread the love

  • खाते में भेजी गई ‘मंईयां सम्मान योजना‘ की राशि

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। दीपावली और छठ महापर्व के पावन अवसर पर गढ़वा जिले की 2,22,327 महिलाओं के बैंक खातों में ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत अक्टूबर माह की राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है। त्योहार से पहले खाते में राशि पहुंचने से महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशन में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा यह प्रक्रिया पूरी की गई, ताकि महिलाएं पर्व की जरूरतें समय पर पूरी कर सकें।

लाभुक महिलाएं अपने बैंक खाते या एटीएम के जरिए राशि की पुष्टि कर सकती हैं। तकनीकी या बैंकिंग समस्या होने पर प्रखंड कार्यालय, बैंक शाखा या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करने की अपील की है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *