खान संशोधन कानून के विरोध में कांके में झामुमो का धरना प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। झामुमो ने प्रखंड परिसर में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की ने की।

कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस कानून को वापस लेने की मांग की। धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम कांके बीडीओ विजय कुमार व सीओ अमित भगत को ज्ञापन सौंपा।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झामुमो केंद्रीय सदस्य समनुर मंसुरी ने कहा कि प्रदेश की जमीन और खनिज झारखंड का है। हालांकि, इस संशोधन के बाद राज्य सरकार खनिज पर कोई सेस नहीं लगा पाएगी। पुराने बकाया का दावा भी खत्म हो जाएगा।

सोनू मुंडा ने केंद्र सरकार के इस अधिनियम को संघीय ढांचे, राज्यों के वित्तीय अधिकारों (सुप्रीम कोर्ट के 2024 के फैसले के विपरीत) और आदिवासी-मूलवासी के जल-जंगल-जमीन व प्राकृतिक संसाधनों पर कुठाराघात व तानाशाही रवैया बताया।

धरना को खुर्शिद आलम, पवन जेडिया, हनीफ अंसारी, सज्जाद अंसारी, सउद आलम, लाडले खान, बिनोद मुंडा, पवन रॉय, सबीबुल रहमान, शेख सहाबुद्दीन, सज्जाद अंसारी, अरुण तिर्की, फरीद खान, आफताब आलम, कैथरिना तिर्की, मोतिलाल उरांव, बाबुलाल महतो, मोहम्मद चांद, वशीम अंसारी, असद सेराज सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *