अनिल बेदाग
मुंबई। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर नई हलचल देखने को मिल रही है। टिप्स फिल्म्स लिमिटेड ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस में अपनी रणनीतिक वापसी का एलान किया है। इस नई शुरुआत का आगाज़ कंपनी अपने बहुप्रतीक्षित इन-हाउस प्रोजेक्ट ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ करने जा रही है।
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगडे जैसे सितारों से यह फिल्म सजी है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी एक हल्की-फुल्की, मनोरंजक फैमिली एंटरटेनर है। इसमें कॉमेडी, रोमांस और मास अपील का परफेक्ट मिश्रण देखने को मिलेगा।
फिल्म के साथ ही टिप्स फिल्म्स एक मजबूत और व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन रणनीति के जरिए देशभर में अपनी पकड़ को और सशक्त करने जा रही है। कंपनी का उद्देश्य शहरी मल्टीप्लेक्स से लेकर छोटे शहरों के सिनेमाघरों तक हर दर्शक तक पहुंच बनाना है।
गर्मियों से पहले यह फिल्म रिलीज़ हो रही है। यह न केवल दर्शकों को हंसी और रोमांस का डबल डोज देने के लिए तैयार है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद जगाती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

