सरला बिरला पब्लिक स्कूल में अर्थ डे पर हुई विविध गतिविधियां

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में अर्थ डे का आयोजन सृजनात्मकता और जागरूकता के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से अनेक अर्थपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आयोजन के अंतर्गत बैज निर्माण, चित्रांकन एवं रंग भरना, ग्लास पेंटिंग, चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा ‘मदर अर्थ के नाम पत्र’ जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। गार्डनिंग एवं इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के महत्व को रेखांकित किया गया।

क्लाइमेट चेंज विषय पर एक प्रभावशाली आर्ट इंस्टॉलेशन भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों को सशक्त दृश्य अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। अर्थ डे क्विज का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों के बीच प्लांटर्स वितरित किए गए।

विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से अर्थ डे शपथ ग्रहण की, जिसमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कचरे में कमी लाने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और सतत जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया गया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि यह कार्य करने का समय है। हमें ऐसे नवाचारी समाधान विकसित करने की आवश्यकता है, जो विकास और संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित कर सकें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *