जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा संवाद का आयोजन 22 जुलाई को

झारखंड
Spread the love

  • जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा कॉन्क्लेव2026 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास की दिशा में आयोजित जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा कॉन्क्लेव–2026 की समीक्षा बैठक सोमवार को पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की की अध्यक्षता में उनके आवास पर सम्पन्न हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों और भाषा संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से कॉन्क्लेव–2026 का विस्तृत प्रतिवेदन (रिपोर्ट) तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया गया। इस समिति में डॉ कुमारी शशि, डॉ. बन्दे खलखो, डॉ दिनेश दिनमणि, डॉ बसंत कुमार बीना, आदर्श पांडेय, जगदीश उरांव, रचना हारो, विक्की मेंस एवं कृष्णा हेंब्रम को सदस्य बनाया गया है। समिति कॉन्क्लेव की कार्यवाही, सुझावों एवं निष्कर्षों को संकलित कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 22 जुलाई, 2026 को जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा संवाद का आयोजन कर रायहॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में डॉ. हरि कुणाल का चयन किया गया है। संवाद में शिक्षक, शोधार्थी, लेखक, साहित्यकार तथा विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 160 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई गई।

संवाद के प्रमुख एजेंडे में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पृथक बजट की व्यवस्था, शिक्षकों की बहाली, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संरक्षण समिति का गठन, छात्र वेलफेयर समिति का गठन और भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

समीक्षा बैठक में डॉ. हरि उरांव, डॉ. वृन्दावन महतो, डॉ शकुंतला मिश्रा, डॉ खालिक अहमद, डॉ बन्दे खलखो, डॉ कुमारी शशि, डॉ दिनेश दिनमणि, डॉ अरुण अमित तिग्गा, बिनाधर सांडिल, जगदीश उरांव, लेबयन मुंडू सहित अनेक शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *