रांची। सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में 2 मई, 2026 को तीन दिवसीय आधार नामांकन एवं अद्यतन शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) संजय कुमार ठाकुर ने किया।
यह विशेष शिविर 2 जून से 4 जून, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आधार नामांकन एवं अद्यतन की सुविधा तीन आयु वर्गों- 0 से 5 वर्ष, 5 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध कराई गई है। इससे कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को एक ही स्थान पर आधार संबंधी आवश्यक सेवाएं प्राप्त हो रही है।
शिविर के प्रथम दिन लोगों में उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। बड़ी संख्या में लाभार्थी आधार नामांकन एवं अद्यतन कराने के लिए शिविर में पहुंचे। पहले ही दिन लगभग 40 व्यक्तियों का आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
सीसीएल अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण लिए समय-समय पर ऐसी जनोपयोगी एवं सुविधापरक पहलें करता रहा है, जिससे आवश्यक सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराई जा सकें। उनकी दैनिक आवश्यकताओं का सरल समाधान सुनिश्चित हो सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

