- श्रद्धा कर्म के लिए उपलब्ध करायी खाद्य सामग्री
विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। न्यू यंग मैन ग्रुप ने बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के करचा गांव के एक जरूरतमंद परिवार की सहायता की। ग्रुप के अध्यक्ष सह प्रशांत इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रशांत गुप्ता उर्फ कुल्लू ने स्वर्गीय सतन रजवार के श्रद्धा कर्म कार्यक्रम के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर पीड़ित परिवार का सहयोग किया। वहीं जन वितरण प्रणाली के डीलर सह समाजसेवी मनोज कुमार रवि ने भी चावल देकर परिवार की मदद की।
जानकारी के अनुसार बिशुनपुरा प्रखंड के करचा गांव निवासी सतन रजवार की गुजरात के अहमदाबाद में बीमारी के कारण मौत हो गयी थी। रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गये सतन रजवार के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को इस कठिन समय में सहयोग की आवश्यकता थी। इसे देखते हुए न्यू यंग मैन ग्रुप ने आगे बढ़कर श्रद्धा कर्म कार्यक्रम के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी।
इस मौके पर प्रशांत गुप्ता उर्फ कुल्लू ने कहा कि समाज के असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी परिवार पर संकट आने पर समाज के लोगों को एकजुट होकर मदद के लिए आगे आना चाहिए।
श्री गुप्ता ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और मानवता की सेवा को प्राथमिकता देने की अपील की। कहा कि आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना से समाज को और मजबूत बनाया जा सकता है। मौके पर मुकुंद चंद्रा, सचिन गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

