JPSC-JSSC में कथित अनियमितता पर सरकार से वार्ता करेंगे ये छात्र

झारखंड
Spread the love

  • मुख्‍यमंत्री ने भी दिलाया ठोस कार्रवाई का भरोसा

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह में JPSC-JSSC में कथित अनियमितता को लेकर छात्रा आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उनसे वार्ता करने के लिए तैयार हो गई है। अब छात्रों ने सरकार से वार्ता के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अंतिम सूची जारी जारी कर दिया है। इस बीच मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि मैं और हमारी सरकार झारखंड सहित पूरे देश में छात्रों और युवाओं से जुड़ी समस्याओं के ठोस एवं व्यावहारिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि रांची में मेरे युवा साथियों के साथ-साथ, राज्य के विभिन्न जिलों में रहने वाले युवाओं और छात्रों के सुझाव भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए सरकार सभी जिलों के छात्र-छात्राओं की राय और सुझाव प्राप्त करेगी, ताकि समाधान व्यापक और समावेशी हो।

श्री सोरेन ने कहा कि हम शीघ्र ही राज्य और देशभर के छात्रों, शिक्षाविदों एवं नीति-निर्माताओं के सुझाव एकत्रित कर, समयबद्ध तरीके से आवश्यक सुधारों और सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

उधर, JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलनरत छात्रों की ओर से सरकार के साथ वार्ता के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार को शामिल किया गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230