

- प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध, वर्षों से मरम्मत का इंतजार
अफरोज आलम
कांके। कांके प्रखंड के ग्राम कोकदोरो-मदनपुर का मुख्य पथ पर जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से जर्जर सड़क पर जल जमाव की समस्या का निराकरण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर धान रोपनी की। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध जताया।

ग्रामीणों का आरोप है कि बुकरु स्थित शारदा ग्लोबल स्कूल से लेकर ग्राम कोकदोरो मदनपुर को जोड़ने वाली 4 किमी जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान हैं। वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। छात्रों, मजदूरों और किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कई बार की गई शिकायत
ग्रामीणों ने इस सड़क की बदहाली को लेकर कई बार विभागीय मंत्री, सांसद, विधायक और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी है। इसके बावजूद अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

श्रमदान से बना रहे रास्ता
हर वर्ष ग्रामीण खुद श्रमदान कर सड़क को चलने लायक बनाते हैं। हालांकि, इस मार्ग से भारी वाहनों का लगातार आवागमन होने के कारण सड़क पर फिर से गड्ढे हो जाते हैं। इससे ग्रामीणों की मेहनत भी बेकार हो जाती है। समस्या जस की तस बनी रहती है।
घरों से निकलना मुश्किल
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जर्जर सड़क पर जल जमाव रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी काम से घर से निकलने वाले लोगों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
पैरों में संक्रमण हो गया
ग्रामीण चंपा उरांव, मास्टर तबरेज़ आलम, वार्ड सदस्य मुमताज अंसारी, रेयाज अंसारी, जमील अख्तर, अबु हसन अंसारी, ललीत लोहरा, तबारक अंसारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण कई लोगों के पैरों में संक्रमण हो गया है। इस रास्ते से होकर गुजरने वाले स्कूली छात्रों और अन्य राहगीरों का प्रतिदिन गिरते हैं।
यहां देखें वीडियो
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



