पिठोरिया में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड अपराध
Spread the love

  • चन्दवे गांव में 200 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट

पिठोरिया। पिठोरिया पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को चन्दवे गांव में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सुरेंद्र साव के घर पर छापा मारकर करीब 200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। मौके पर शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि अवैध महुआ शराब के निर्माण पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने लोगों से अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। इस कार्रवाई में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार एवं सशस्त्र बल मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230