भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच हो : अमित रंजन तिवारी

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बिहार के रोहतास जिले में हुई भरत तिवारी मुठभेड़ को लेकर गढ़वा जिला कांग्रेस के महासचिव अमित रंजन तिवारी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

अमित रंजन तिवारी ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस न्यायालय का विकल्प नहीं हो सकती। यदि कोई व्यक्ति आत्मसमर्पण कर चुका था, तो उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना पुलिस की जिम्मेदारी थी।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भरत तिवारी ने वास्तव में आत्मसमर्पण कर दिया था, तो फिर उसके बाद हुई कार्रवाई की परिस्थितियों की जांच आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एवं विभिन्न वीडियो में भरत तिवारी के आत्मसमर्पण करने का दावा किया जा रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस दल पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई। इन दोनों दावों के बीच सच्चाई क्या है, इसका खुलासा केवल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच से ही हो सकता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भरत तिवारी की मौत केवल एक व्यक्ति की मौत का मामला नहीं है, बल्कि यह न्याय व्यवस्था और कानून के शासन से जुड़े गंभीर प्रश्न खड़े करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को न्यायिक प्रक्रिया से वंचित नहीं किया जा सकता।

अमित रंजन तिवारी ने दावा किया कि भरत तिवारी को उनके गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में विस्थापितों और ग्रामीणों की समस्याओं को उठाने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। उन्होंने कहा कि उनकी शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि समाज में उनकी अलग पहचान थी।

उन्होंने बिहार सरकार एवं संबंधित जांच एजेंसियों से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए, ताकि लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था में आम लोगों का विश्वास बना रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *