दारू एवं हांड़ी के उपयोग पर इस गांव में लगा पूर्ण प्रतिबंध

झारखंड
Spread the love

  • सामाजिक सुधार को लेकर समाज की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के ग्राम दुबांग में दारू और हांडी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। बुधवार को मुंडा एवं अन्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान मनोज प्रधान ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव में दारू एवं हांड़ी (स्थानीय नशीले पेय) के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही शादी या छेका जैसे कार्यक्रमों में हर घर से एक व्यक्ति की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

करम पूजा से जुड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों में भी बदलाव किया गया। अब पूजा के बाद घर-घर निमंत्रण देने की परंपरा समाप्त कर दी गई है। सरहुल पर्व के दौरान फूल वितरण की व्यवस्था में भी परिवर्तन करते हुए निर्णय लिया गया कि अखड़ा स्थल से ही सामूहिक रूप से फूल वितरित किए जाएंगे।

इन सभी प्रस्तावों पर उपस्थित ग्रामीणों ने एकमत से सहमति जताई। सामाजिक एकता एवं अनुशासन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में ग्राम प्रधान मनोज मुंडा, इंदर मुंडा, पूर्व प्रमुख कुडू प्रखंड परिखा मुंडा, झुनुवा मुंडा, हरताल भगत, तेजु मुंडा, संजय तुरी, नारायण कुमार, सनाशमी देवी, मनोज भगत, सोमरी देवी, राजकिशोर लोहरा, संदीप उरांव, ललित मुंडा, हमरज मुंडा, पिंकी देवी, निनता देवी, मंती देवी, जितेश तुरी, तिमल मुंडा, राजो देवी, गीता देवी मौजूद थे।

इसके अतिरिक्‍त सरवन तुरी, दिला मुंडा, आकलेश मुंडा, महेंद्र मुंडा, राजकुमार भगत, भरथु मुंडा, रामबिहारी तुरी, संमतिया देवी, तेतरी देवी, किरण मुंडा, पार्वती कुमारी, सुनीता देवी, सुषमा कुमारी, असरिता कुमारी, सरिता देवी, संतोषी देवी, हरीबस भगत, राजेश मुंडा, मुनिया देवी, महरू देवी, गनुवा लोहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह जानकारी कुडू प्रखंड प्रमुख परिखा मुंडा ने दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230