रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार की सभी पारंपरिक रस्में पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न कीं। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों, परिजनों और नेमरा के ग्रामीणों के साथ स्थानीय रीति-रिवाजों और सामाजिक परंपराओं के अनुरूप दशकर्म के सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए। इस दौरान उन्होंने अपनी दिवंगत माता का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन किया।
स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के निधन के बाद नेमरा स्थित पैतृक आवास पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले आगंतुकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। लोग मुख्यमंत्री और उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
दिवंगत माता की स्मृति में आयोजित होने वाले संस्कार भोज की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसमें शामिल होने वाले मेहमानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश और पार्किंग के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं इन सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी आगंतुक को कोई असुविधा न हो।
कार्यक्रम के दौरान नेमरा और आसपास के क्षेत्रों में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। भारी भीड़ को देखते हुए यातायात सुचारू रखने और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी रख रहे हैं, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

