- अखाद्य रंग नष्ट, दो दुकानों पर जुर्माना
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। त्योहारों के मौसम में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोहरदगा जिले में सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 17 अक्टूबर, 2026 को कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न मिष्ठान भंडारों, होटलों, किराना दुकानों, फल-सब्जी विक्रेताओं और पूजा पंडालों के पास लगे ठेलों व खोमचों में विशेष जांच-सह-जागरूकता अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान मेसर्स साहू होटल के किचन में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई, साथ ही लड्डुओं में अखाद्य रंग की मिलावट की पुष्टि हुई। वहीं, मेसर्स वैष्णवी मिष्ठान भंडार बिना वैध लाइसेंस के संचालित होते पाया गया, जहाँ मौके पर तैयार की जा रही छोले और जलेबी में भी अखाद्य रंग मिला हुआ मिला।
विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन असुरक्षित खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया और दोनों प्रतिष्ठानों पर कुल 5,000 रुपये का अर्थदंड लगाया। इसके अलावा, बिना वैध लाइसेंस के दुकान चलाने वाले लगभग आधा दर्जन दुकान संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया है।
अभियान के दौरान थोक और खुदरा व्यापारियों को सामान के रख-रखाव तथा एक्सपायरी सामान के उचित प्रबंधन की जानकारी दी गई। ठेले-खोमचे वालों को व्यक्तिगत स्वच्छता और ठेले की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
मिष्ठान भंडारों को बाहर से आने वाली सिंथेटिक और नकली मिठाइयों, पनीर तथा अन्य खाद्य पदार्थों की खरीद-फ्रीक में सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। विभाग ने निर्देश दिया है कि पनीर, खोवा, मिल्क केक और मिठाइयां केवल वैध खाद्य लाइसेंसधारी और अधिकृत आपूर्तिकर्ताओं से ही प्राप्त की जाएं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस छापामारी दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर, विश्वनाथ गगराई और विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

